सलोन: राजापुर जंगल के पास दो मोटरसाइकिल सवारों के बीच हुई टक्कर, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
28:6:2026 को 12:30 दोपहर में जानकारी हुई की राजापुर जंगल के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर। जिसमें महेंद्र कुमार, पूजा व मितांश गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से स्थानीय लोगों ने सीएचसी सलोन इलाज के लिए भेजा। तीनों घायलों को सीएचसी सलोन से डॉक्टर ने रायबरेली जिला चिकित्सालय किया रेफर।