रोहतास: सोन नदी में बाढ़, बाबा दशशीशा नाथ महादेव जल समाधि में
Rohtas, Rohtas | Jul 16, 2025 रोहतास में बुधवार को सुबह 5 से शाम क़रीब 6 लगातार बारिश के कारण सोन नदी में बाढ़ का पानी बढ़ गया है। बाबा दशशीशा नाथ महादेव का स्थान सोन नदी के बाढ़ के पानी में जल समाधि ले चुका है। वहां लगाया गया पीपल का वृक्ष आंशिक रूप से दिखाई दे रहा है। सोन नदी और अवसानी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और ऊंचे स्थानों पर रहने की अपील की है