रोहतास: सावन की पहली सोमवारी पर कैमूर पहाड़ी के शीर्ष पर शिवालयों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
Rohtas, Rohtas | Jul 14, 2025 सोमवार को सुबह 7:00 बजे से लेकर शाम क़रीब 5:00 बजे तक रोहतास प्रखंड क्षेत्र में सावन की पहली सोमवारी पर पहाड़ी क्षेत्र एवं मैदानी भागों के शिवालयों में शिव श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। कैमूर पहाड़ी के शीर्ष पर स्थित चौरासन मंदिर और तलहटी में बसे महादेव खोह में हर-हर महादेव और जय भोलेनाथ के नारे गूंजते रहे।