महनार: महनार के पहाड़पुर निवासी CRPF जवान नवीन प्रसाद का निधन, गांव में शोक की लहर
महनार प्रखंड के पहाड़पुर निवासी सीआरपीएफ जवान नवीन प्रसाद रजक (35 वर्ष) का रविवार को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया। सोमवार को उनका पार्थिव शरीर जब पैतृक आवास पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, पहाड़पुर विशनपुर पंचायत के वार्ड संख्या 7 निवासी स्वर्गीय सुरेंद्र रजक के पुत्र नवीन प्रसाद