वैर: वैर क्षेत्र में तेंदुए की मौत, ग्रामीणों की भीड़ ने घर में घुसे वन्यजीव को पीटकर मार डाला
Weir, Bharatpur | May 20, 2026 भरतपुर जिले के वैर इलाके के सीता गांव में मंगलवार रात एक तेंदुए के घर में घुसने से अफरा-तफरी मच गई। घबराए ग्रामीणों ने तेंदुए को घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद कुछ लोगों ने वन्यजीव के शव को जलाने का प्रयास भी किया, हालांकि मौके पर मौजूद वन विभाग और पुलिस टीम ने हस्तक्षेप कर शव को अपने कब्जे में ले लिया।