गोरखपुर: नगर निगम की कार्रवाई बेअसर, शिव सिंह छेत्री वार्ड में फिर सड़कों पर ठेले लगने लगे, शाम होते ही ट्रैफिक रेंगने लगता है
गोरखपुर के शिव सिंह छेत्री वार्ड में शाम ढलते ही मुख्य सड़क पर जाम की समस्या आम हो गई है। वार्ड की मुख्य सड़क के दोनों ओर सब्जी बेचने वाले ठेले और दुकानों द्वारा किए गए अतिक्रमण के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। हालांकि नगर निगम द्वारा कई बार परिवर्तन टीम भेजकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई,