जलालाबाद: गांव मझरा कटरिया में दबंगों ने नाली के पानी का निकास किया बंद, ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार को दिया ज्ञापन
शाहजहांपुर जनपद तहसील जलालाबाद क्षेत्र के ग्राम मझरा कटरिया तमाम ग्रामीण तहसील मुख्यालय जलालाबाद पर एकत्र हुए जहां उन्होंने एक ज्ञापन नायक तहसीलदार सत्येंद्र कटियार को दिया. ग्रामीणों ने बताया मकानों के सामने नाली द्वारा पानी का निकास है जो गांव के डबल सिंह, फूल सिंह, रामसिंह , हरजीत व वी०पी० सिंह ने बन्द कर दिया।