बहराइच: बहराइच शहर में यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई गईं, सवारियों से भरी पिकअप का वीडियो हुआ वायरल
बहराइच। शहर में यातायात नियमों की खुलेआम अवहेलना का मामला सामने आया है। डीएम कार्यालय के सामने से सवारियों से खचाखच भरा एक पिकअप वाहन बेखौफ होकर गुजर गया। डीएम चौराहे पर पुलिस और यातायात कर्मियों की ड्यूटी परमानेंट रहती है, बावजूद इसके नियमों की अनदेखी की गई। शनिवार शाम से वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।