चकिया: चकिया में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक
एसपी के निर्देशन में “मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण)” के तहत मंगलवार दोपहर 03 बजे को चकिया थाना सहित जिले के सभी थानों पर जागरूकता अभियान चलाया। एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों, कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, सरकारी योजनाओं और महिला अधिकारों की जानकारी दी गईं ।