करेरा: ग्राम गोपालिया में श्रीमद् भागवत कथा के लिए निकली कलश यात्रा, शामिल हुए सैकड़ों श्रद्धालु
करेरा क्षेत्र के ग्राम गोपालिया में श्रीमद् भागवत कथा आयोजन को लेकर आज सुबह 10:00 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु महिलाएं, पुरुष एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।