बरेली: सांसद संतोष गंगवार ने प्रेमनगर स्थित भाजपा के शहर लोकसभा कार्यालय का किया उद्घाटन
सांसद संतोष गंगवार ने मंगलवार को हवन पूजन के साथ प्रेमनगर स्थित भाजपा के शहर लोकसभा कार्यालय का उद्घाटन किया। सांसद ने बताया कि आज देश भर में भाजपा चुनाव कार्यालय खोल रही है। सुबह सांसद संतोष गंगवार और तमाम भाजपा नेताओं ने पूजा पाठ के बाद कार्यालय का उद्घाटन किया।