पत्थलगांव: बालाझार की एक युवती घायल पशुओं की सेवा में जुटी, मुख्यमंत्री से गौशाला की मांग की
पत्थलगांव विकासखण्ड के ग्राम बालाझार निवासी लूमडीनी पोर्ते उर्फ बबली पोर्ते मानवता की मिसाल पेश कर रही हैं। युवती क्षेत्र में घायल और बीमार पशुओं की निःशुल्क सेवा कर रही हैं। वह आसपास के गांवों में दुर्घटनावश घायल हुए गाय, नंदी, कुत्ता, बिल्ली और बंदरों का उपचार करती हैं। बबली स्वयं मौके पर पहुंचकर घायल पशुओं का रेस्क्यू करती हैं, उन्हें अपने घर लाकर इलाज कर