मंदसौर: मंदसौर में राज्यसभा नामांकन विवाद पर भाजपा ने कांग्रेस पर हमला बोला, नारी सम्मान को लेकर सवाल उठाए।
मंदसौर में राज्यसभा नामांकन विवाद को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित और जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा पाटीदार ने कहा कि कांग्रेस का ‘नारी सम्मान’केवल नारा बनकर रह गया हे, मीनाक्षी नटराजन प्रकरण को लेकर भाजपा ने तथ्यों को छिपाने और अनियमितताओं का आरोप लगाया,