मंसूरचक: गोविंदपुर-एक पंचायत में लाखों रुपये की लागत से निर्मित वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट होने के बावजूद कचरा बाहर फेंका जा रहा है
गोविंदपुर-एक पंचायत में लाखों रुपये की लागत से निर्मित वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट (डब्ल्यूपीयू) केंद्र अपने मूल उद्देश्य से भटक गया है। पंचायत के सभी नौ वार्डों से कचरा संग्रह कर उसका वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जाना था लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि कचरा केंद्र के बाहर ही फेंका जा रहा है