गोपालपुर: गोपालपुर में अतिक्रमण हटाने को लेकर माइकिंग
गोपालपुर सीओ रौशन कुमार के निर्देश पर तिनटंगा करारी से मकंदपुर चौक तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए माइकिंग कराई गई। प्रशासन ने लोगों से स्वयं अतिक्रमण हटाने की अपील की है। सीओ ने बताया कि फेरी घाट मार्ग से भारी वाहनों का परिचालन हो रहा है, जिससे अतिक्रमण के कारण दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है।