मेड़ता: कोर्ट के आदेश की पालना न करने पर मेड़ता में जलदाय XEN की कुर्सी, टेबल, कम्प्यूटर किया गया कुर्क
कोर्ट के आदेश की पालना नहीं करना मेड़ता के जलदाय विभाग के ऑफिस को भारी पड़ गया। कोर्ट ने कुर्की के आदेश जारी कर दिए, जिसके चलते मंगलवार को मेड़ता जलदाय विभाग के एक्सईएन ऑफिस की कुर्सी, पांच कंप्यूटर,टेबलों को कुर्क कर लिया गया। पीड़ित सेवानिवृत कर्मचारी के अधिवक्ता ने मंगलवार शाम 5:00 बजे बताया कि कोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई की गई।