खगड़िया: मानसी थाना क्षेत्र में अवैध हथियार लहराते युवक का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस
खगड़िया: जिले के मानसी थाना क्षेत्र में एक युवक का अवैध हथियार का प्रदर्शन करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर शनिवार शाम 7:00 बजे को तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान मानसी थाना क्षेत्र के धनछर वार्ड संख्या-3 निवासी संतोष कुमार उर्फ बुची (पि