सागर नगर: गोपालगंज एवं वृंदावन वार्ड में कर वसूली शिविर आयोजित, मधुकरशाह और शिवाजी नगर में मंगलवार को लगेगा शिविर
नगर निगम सागर द्वारा बकाया करों की वसूली हेतु सोमवार दोपहर 12 बजे से गोपालगंज एवं वृंदावन वार्ड में वार्डस्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री के निर्देशानुसार आयोजित शिविर में राजस्व अधिकारी बृजेश तिवारी की उपस्थिति में बड़ी संख्या में नागरिकों ने संपत्तिकर, जलकर एवं कचरा प्रबंधन शुल्क की बकाया राशि जमा की।