भीलवाड़ा: मोती बावजी चौराहा क्षेत्र में दंपति के बीच हुई कहासुनी, गुस्से में पति ने कांच की खिड़की पर मारा मुक्का, हायर सेंटर
मोती बावजी चौराहा क्षेत्र में रहने वाली एक दंपति में शुक्रवार शाम करीब 5:00 बजे आपस में किसी बात पर कहासुनी हो गई।इतने में गुस्से में आवेशित पति ने कांच की खिड़की पर मुक्का मार दिया । जिससे उसके हाथ में गंभीर चोट आई। युवक को लहूलुहान हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया । जहां से उसकी हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।