कटकमदाग: रुद्र महायज्ञ सह शिव परिवार संग राम दरबार हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा में आयोजित भागवत कथा के दौरान भक्ति में डूबे कुद के लोग
कटकमदाग प्रखंड के कुद में आयोजित रुद्र महायज्ञ सह शिव परिवार संग राम दरबार हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा के दूसरे दिन मंगलवार को संध्या आठ बजे से बनारस से पधारे कथा वाचक दिगम्बर शास्त्री द्वारा भगवत कथा में कुद के सनातनी भगवत भक्ति में लीन हो गए श्रद्धा भक्तिपूर्वक सभी भक्तों ने भगवत कथा का आनन्द लिया गांव में चहुंओर भक्ति की बयार बह रही है