कटकमदाग: सांसद-विधायक ने कटकमदाग प्रखंड क्षेत्र में आधा दर्जन पंचायतों का दौरा किया
हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल एवं सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने संयुक्त रूप से गुरुवार को दोपहर एग्यारह बजे कटकमदाग प्रखंड के आधा दर्जन पंचायतों का दौरा कर क्षेत्र में विकास के नये आयाम गढ़ने केलिये विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत 5 करोड़ 82 लाख रुपए की लागत से होने वाले विभिन्न कार्यों का उद्घाटन तथा शिलान्यास किया।