कटकमदाग: कुद में महायज्ञ और शिव परिवार संग राम दरबार हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मूर्ति आगमन कार्यक्रम का किया गया आयोजन
कटकमदाग प्रखंड के ग्राम कुद में आयोजित होने वाले श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ सह शिव परिवार संग राम दरबार हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा के भव्य आयोजन में स्थापित होने वाले मुर्ती का आगमन शनिवार को तीन बजे हुआ इस दौरान ग्रामीणों ने ग्राम प्रवेश से पुर्व भक्तिमय वातावरण में झुमते गाते जयकारा लगाते स्थानीय काली मंदिर तक पहुंचे और सम्मान के साथ मंदिर परिसर में ले गए