निजी बसों की हड़ताल से यात्री परेशान, रोडवेज बसें शुरू करने की मांग तेज आसींद, 24 फरवरी। आसींद उपखंड क्षेत्र में निजी बस संचालकों की सोमवार मध्यरात्रि से शुरू हुई हड़ताल के कारण मंगलवार को बस सेवा पूरी तरह ठप रही, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बस स्टैंड पर यात्री बसों का इंतजार करते नजर आए, लेकिन निजी बसों के पहिए थमे रहने से लोगों को