विदिशा नगर: मंडीदीप से भटकी 16 वर्षीय किशोरी को समाजसेवी आदर्श तिवारी ने पुलिस की मदद से परिजनों को सौंपा, घर से झूठ बोलकर निकली थी
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के प्लेटफार्म नंबर 4 की ओर शेरपुरा में शुक्रवार दोपहर एक 16 वर्षीय किशोरी को रोते हुए भटकने की सूचना समाज सेवी आदर्श तिवारी को दी गई। मौके पर पहुंचकर उन्होंने पुलिस की मदद से सिविल लाइन थाने लेकर पहुंचे लगातार दो से तीन घंटे की मशक्कत के बाद किशोरी के मिर्जापुर में ही रहने वाले परिजन को थाने बुलाकर शाम 7 बजे सुपुर्द कर दिया।