चरखारी: चरखारी में निकलने वाली 170 साल पुरानी दुलदुल सवारी, भाईचारे का प्रतीक बनी
चरखारी में गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करते हुए चरखारी कस्बे में मोहर्रम की 7 तारीख को ऐतिहासिक दुलदुल सवारी निकाली गई। राजा मलखान जूदेव द्वारा 1856 में शुरू की गई यह परंपरा 170 साल से लगातार जारी है। ADM कुंवर पंकज और ASP वंदना सिंह ने फूलमाला पहनाकर सवारी का शुभारंभ किया। पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत और सपा नेता पुष्पेंद्र यादव समेत हजारों लोग मौजूद रहे।