बीना: लगातार बारिश से प्रशासन अलर्ट, बाढ़ से निपटने के लिए टोल फ्री नंबर जारी
Bina, Sagar | Jun 26, 2025 शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नदियों से लगे गांव बाढ़ की चपेट में आ जाते हैं। जिससे लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है। जिसमें हासल खेड़ी , बिल्धव, लखाहर, एवं शहरी क्षेत्र में नई बस्ती, इटावा आदि शामिल है वही पूर्व की स्थिति को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। जिसको लेकर तैयारियां की जा चुकी है। प्रशासन ने टोल फ्री नंबर जारी किया है।