बालाघाट: भटेरा में घुडे में अचानक लगी आग, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
ग्राम भटेरा में उस समय हड़कंप मच गया जब जगत मोहारे के घुड़े (चारा/घास के ढेर) में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप लेना शुरू कर दिया, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुँची और कड़ी मशक्कत के बाद बुधवार लगभग शाम 4 40 बजे आग पर काबू पा लिया। इस दौरान डायल 112 की टीम भी मौके पर मौजूद रही