तखतपुर: कपिल नगर में बेकाबू बोलेरो का कहर, दो कार, दो स्कूटी और मकान को टक्कर, महिला घायल, वीडियो हो रहा है वायरल, ड्राइवर फरार
रविवार को दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी सोशल मीडिया में तेजी से वीडियो हो रहा है वायरल, कपिल नगर में बेकाबू बोलेरो का कहर दो कार, दो स्कूटी और मकान को टक्कर, महिला घायल, बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र के कपिल नगर में शनिवार सुबह तेज रफ्तार बोलेरो ने दो कार, दो स्कूटी और एक मकान को टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला घायल हुई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।