मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र के धरमपुर गांव निवासी सहायक अध्यापक एवं बीएलओ की जिम्मेदारी निभा रहे कृष्ण बाबू वर्मा की पांच दिनों तक लापता रहने के बाद दुखद मृत्यु हो गई। उनका शव यमुना नदी के टापू पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। परिजनों का आरोप है कि प्रशासनिक लापरवाही और कार्य का अत्यधिक दबाव उनकी मौत का कारण बना।