नईसराय: केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कल नई सराय तहसील के मढ़ी गांव पहुंचेंगे
केंद्रीय दूर संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कल 15 मार्च को नई सराय तहसील के मढ़ी गांव पहुंचकर आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी हितानंद शर्मा की माताजी स्वर्गीय जनक दुलारी की श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। केंद्रीय मंत्री म्याना से होते हुए दोपहर लगभग 2.15 बजे मढ़ी गांव पहुंचेंगे और श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।