तरबगंज: नवाबगंज के तुलसीपुर माझा निवासी अंशुमान सिंह के हत्यारोपी दो किशोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा बाल संरक्षण गृह
नवाबगंज थानाक्षेत्र के तुलसीपुर माझा निवासी रविप्रकाश सिंह के पुत्र किशोर अंशुमान सिंह के हत्यारोपी दो किशोरों को पुलिस ने लोलपुर के पास गिरफ्तार कर लिया। बुधवार देर शाम किशोर अंशुमान की हत्या कर दी गयी थी। पिता ने 3किशोरों सहित 5 लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने सोमवार दोपहर 2 बजे बाल अपचारियों की गिरफ्तारी की जानकारी दी।