कन्नौज: श्रद्धालुओं ने मंदिर के बाहर बांटा गया हलवा, बजरंगबली से मांगी मन्नत
कन्नौज शहर के मकरंदनगर क्षेत्र में स्थित श्री बालाजी मंदिर के बाहर स्टाल लगाकर श्रद्धालुओं ने हलवा का प्रसाद वितरण किया। मंगलवार को रात 7 बजकर 50 मिनट पर हलवा के प्रसाद वितरण कर रही कंचन ने बताया कि मेरी बच्ची बीमार है, जिसको लेकर बाबा के दरबार आए है और श्रद्धा भाव से बाबा के भक्तों को हलवा बांट रहे है। बाबा सबकी मनोकामना पूरी करें।