कन्नौज: श्री भद्रकाली मंदिर में हनुमान अष्टक पाठ का हुआ आयोजन, भक्तों को बांटा गया प्रसाद
कन्नौज शहर के सिद्धपीठ माता श्री भद्रकाली के मंदिर में मंगलवार रात 9 बजे हनुमान अष्टक पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर में भक्तों की भीड़ देखने को मिली, भक्त काफी दूर-‘दूर से आकर कार्यक्रम में सामिल हुए। हनुमान अष्टक के बाद हनुमान जी की आरती की गई जिसके बाद भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।