कन्नौज: बाबा कुआं के पास हनुमान मंदिर में आयोजित हुआ भजन संध्या कार्यक्रम, भजन सुनकर लोग हुए मंत्रमुग्ध
कन्नौज शहर के बाबा कुआं के पास स्थित हनुमान मंदिर में मंगलवार को रात 8 बजकर 45 मिनट पर भजन संध्या कार्यक्रम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें हनुमान जी के भजनों को सुनाया गया। भजन सुनकर सभी भक्त मंत्रमुग्ध हो गए। मंदिर में भजन संध्या कार्यक्रम कर रहे शेखर पहलवान ने बताया कि यहां पर बाबा की महिमा है जिससे सभी भक्तगण मिलकर भजन संध्या कार्यक्रम करते हैं ।