हरिहरगंज: पीपरा बाजार में समाजसेवी संदीप पासवान के प्रयास से लगा नया ट्रांसफार्मर, लोगों ने जताया आभार
पीपरा प्रखंड के पिपरा बाजार में 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर जल जाने से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई थी। स्थानीय लोगों ने कई स्तर पर प्रयास किए, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था। अंततः बाजारवासियों ने पूर्व जिला परिषद प्रतिनिधि सह वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति पलामू के जिला अध्यक्ष सह समाजसेवी संदीप पासवान से मिलकर अपनी समस्या रखी।