घंसौर: नल-जल योजना बनी परेशानी, सड़क पर बढ़ीं दिक्कतें
Ghansaur, Seoni | Apr 29, 2026 नल-जल योजना बनी परेशानी, सड़क पर बढ़ी दिक्कतें घंसौर। ग्रामीण क्षेत्रों में नल-जल योजना के तहत चल रहे पाइपलाइन कार्य से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 29 अप्रैल को टोला गांव के पास सड़क किनारे मशीन लगाकर खुदाई करने से रास्ता बाधित हो गया, जिससे आवागमन प्रभावित रहा। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग की है।