मेरठ में होलिका दहन संगीनों के साये में हुआ। पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस दौरान SSP अविनाश पांडेय के साथ देर शाम तक अन्य अफसर भी सड़कों पर दिखाई दिए। अफसरों की मानें तो होलिका दहन के बाद पुलिस प्रशासन का मुख्य फोकस धुलेंडी को शांतिपूर्ण संपन्न कराने पर है।