पन्ना: पन्ना में दिनदहाड़े सनसनीखेज चोरी: सूने मकान से लाखों के जेवर-नकदी पार, CCTV फुटेज आया सामने।
Panna, Panna | Jun 29, 2026 पन्ना के वार्ड-11 में सीएमएचओ कर्मी के घर दिनदहाड़े लाखों की चोरी से सनसनी फैल गई है। कैंटावेल मॉल के पीछे रहने वाले लेखपाल कृष्ण कुमार साहू के सूने मकान से चोरों ने नकदी और जेवरात पार कर दिए। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। लगातार बढ़ती चोरियों से जनता में भारी आक्रोश है, फिलहाल पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।