नानपारा: नवाबगंज में स्कूली छात्र-छात्राओं ने निकाली पॉलिथीन जागरूकता रैली, आम जनमानस को किया जागरूक
नानपारा के मिर्जापुर तिलक में मंगलवार को पायनियर पब्लिक स्कूल के बच्चों ने पॉलिथीन मुक्त जागरूकता अभियान रैली निकाली। इस रैली का उद्देश्य लोगों को पॉलिथीन के इस्तेमाल से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करना था। बच्चों ने रैली के दौरान विभिन्न स्लोगन के माध्यम से और दुकानदारों के पास जाकर पॉलिथीन का उपयोग न करने की अपील की।