आगरा में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया। थाना सदर बाजार पुलिस ने टैंक चौराहे के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। आरोप है कि अभियुक्तों ने नौकरी लगवाने का झांसा देकर सात लाख रुपये लिए। नौकरी न लगने पर फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भेजकर टालमटोल की गई। मामले में लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।