राजगढ़: ददरेवा में दादा कायम खां के 607वें यौमे-शहादत पर प्रदेश स्तरीय समारोह, वीर चक्र विजेताओं और समाजसेवियों का हुआ सम्मान
Rajgarh, Churu | Jun 14, 2026 चूरू जिले के ददरेवा में दादा कायम खां की जन्मस्थली में दादा कायम खां स्मृति अनुसंधान एवं विकास संस्था तथा जिला कायमखानी सभा,चूरू के संयुक्त तत्वावधान में दुआ-ए-मगफिरत एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन हुआ।दादा कायम खां के 607वें यौमे-शहादत पर आयोजित इस प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में राजस्थान सहित देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी सं या में कायमखानी समाज उपस्थित रहा।