मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र में भ्रष्टाचार चरम पर,पीएम आवास लाभुकों से होती है नक्शा के नाम पर वसूली: अजीत मेहता
अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा पलामू के अध्यक्ष अजीत मेहता ने रविवार दोपहर 3 बजे मेदिनीनगर में एक प्रेस बयान जारी कर कहा कि नगर निगम में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार फैला हुआ है। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों से भी नक्शा के नाम पर अवैध वसूली की जाती है। इसी तरह जिनकी ढाई डिसमिल से कम जमीन है उनसे भी नक्शा के नाम पर उगाही की जाती है।