कटनी नगर: 75 वर्षीय दिव्यांग महिला ने पति की वृद्धावस्था का फायदा उठा भू-माफियाओं पर पैतृक भूमि हड़पने कलेक्ट्रेट पहुँच की शिकायत
कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में खरखरी नंबर-1 ग्राम निवासी दिव्यांग महिला विसरती पति जवाहर चौधरी 75 वर्ष अपने पुत्र के कंधे के सहारे आज मंगलवार दोपहर 1 बजे जनसुनवाई में पहुँची थी। जहां दिव्यांग महिला ने आरोप लगाया कि पति की वृद्धावस्था का फायदा उठा कुछ भू-माफिया उनकी भूमि हड़पने में लगे हुए है। उनके पति 15 वर्ष पूर्व उन्हें छोड़ अकेले रह रहे।