बीना: ग्राम घटियारी में अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार घायल,डायल 112 की मदद से कराया सिविल अस्पताल में भर्ती
Bina, Sagar | Jun 24, 2026 मनोज अहिरवार एवं महिला सोनू राजपूत निवासी आचवल वार्ड जो मोटरसाइकिल से बीना से खुरई जा रहेथे। तभी बुधवार को ग्राम घटियारी में सामने आ रहे चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर में मोटरसाइकिल सवार दोनों घायलहो गए। सूचना मिलते ही मौके पर डायल 112 आरक्षक प्रदीप गोयल एवं चालक अजय पहुंच गए और घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया।