दरभंगा: दरभंगा में पाँच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत, डीएम ने नवजात को दो बूंद पिलाकर किया शुभारंभ
जिले में पाँच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुशेश्वरस्थान से विधिवत शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने नवजात शिशु को पोलियोरोधी दवा की दो बूंद पिलाकर अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी ने भी नवजात बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई और स्वास्थ्य विभाग की टीम का उत्साहवर्धन किया।