गंधवानी: भत्यारी में जर्जर आंगनवाड़ी भवन के निर्माण के लिए सरपंच व ग्रामीणों ने कुक्षी में SDM को ज्ञापन सौंपा
Gandhwani, Dhar | Sep 10, 2025 जनपद पंचायत कुक्षी के अन्तर्गत ग्राम पंचायत भत्यारी में आंगनवाड़ी भवन जीर्ण अवस्था में होने के चलते संचालन किया जा रहा है जिसके चलते हादसा होने का डर बना रहता है जिससे चलते गांव की सरपंच के नेतृत्व में आज बुधवार को दोपहर 2 बजे कुक्षी पहुंचकर एसडीएम कुक्षी के नाम ज्ञापन सौंपकर नवीन आंगनवाड़ी केन्द्र निर्माण कार्य को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है।