जमुई जिले के ख़ैरा बाजार में रविवार की रात 8:00 बजे तेज रफ्तार ई- रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। दुर्घटना की जानकारी डायल 112 की पुलिस टीम को दी गई। मौके पर पहुंची 112 की पुलिस द्वारा घायल युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया।