राजकीय जिला अस्पताल में गुरुवार को डायलिसिस सेंटर का विधिवत उद्घाटन नदबई विधायक जगत सिंह ने किया। इस अवसर पर उन्होंने सेंटर का निरीक्षण कर सुविधाओं का जायजा लिया। डायलिसिस मशीनों, बेड, सुरक्षा व्यवस्था और स्टाफ की तैनाती को देखते हुए उन्होंने संतोष जताया।