पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया जिले के नगर पंचायत भवानीपुर के यादव टोला में दो बाइकों की आपस में टक्कर, एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल
Purnea East, Purnia | Jul 14, 2026
पूर्णिया जिले के नगर पंचायत भवानीपुर के यादव टोला में बीती रात दो बाइकों की आपस की टक्कर में एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया,जबकि दूसरा चालक मौके से फरार हो गया. घायल की पहचान बीकोठी थाना क्षेत्र के पटराहा पंचायत अंतर्गत पटराहा मरैकिनियां निवासी स्वर्गीय बद्री किस्कू के 45 वर्षीय पुत्र संजीव कुमार किस्कू के रूप में हुई है.जिसका इलाज GMCH में जारी है