पिपरिया: खावा चंद्रटोला गांव से 6 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार,पेशी के लिए कोर्ट भेजा गया
मेदनी चौकी पुलिस ने खावा चंद्रटोला गांव से 6 लीटर महुआ शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है.जिसे शनिवार अपराह्न 1:30 बजे मेदनी चौकी थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया.पुलिस के मुताबिक मामले में खावा चंद्रटोला गांव के रहने वाले बहादुर महतों के पुत्र राजू कुमार को गिरफ्तार किया गया. मेदनीचौकी थाना में कांड संख्या 98/26 दर्ज किया गया है.